देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन एक मात्र उपाय की तरह है। लेकिन, कई लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन के संबंध में तरह-तरह का सवाल खड़ा कर आम जनता के मन में शंका पैदा कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने भी आज वैक्सीन संबंधी एक प्रश्न पूछा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा । कंगना रनौत ने भी इस दौरान फरहान को उनकी भाषा मे ही सवाल का जवाब दिया।
दरअसल, हाल में एक खबर आई थी कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने प्राइवेट अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 600 रुपए करने का ऐलान किया है। यह वैक्सीन 18 साल से अधिक उम्र वालों को सरकारी अस्पताल में 400 और प्राइवेट अस्पताल में 600 रुपए की मिलेगी, जबकि केंद्र को पहले की तरह 150 रुपए में वैक्सीन बेची जाएगी।
इसी बात पर आपत्ति उठाते हुए फरहान ने एक पेपर की कटिंग शेयर की। अख्तर ने लिखा, “ये कहने के बावजूद कि एक वैक्सीन के 150 रुपए लेने पर भी फायदा हो रहा है। देश के प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन के लिए 600 रुपए चुकाने पड़ेंगे। ऐसा क्यों है सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, हमें बताएँ।”
इस ट्वीट के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिप्लाई देते हुए लिखा- “दूसरे देश हमें वैक्सीन के लिए कच्चा माल मुहैया करा रहे हैं, वे इसे किस कीमत पर खरीदते हैं और किस कीमत पर बेचते हैं, ये उनकी अर्थव्यवस्था और आबादी के हिसाब से होता है, अब अमेरिका ने हमारे कच्चे माल को रोक दिया है।”
एक यूजर ने फरहान से पूछा कि क्या उन्होंने कभी 200 रुपए की मूवी टिकट या फिर 400 के पॉपकॉर्न, 100 रुपए का कोकाकोला और 50 रुपए के पानी का विरोध किया है और कहा कि जब थियेटर खुले तब इन पर भी सवाल उठना।
और दूसरी तरफ सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने भी कहा कि वह वेक्सीन उत्पादन के लिए नए प्लांट एमरजेंसी में लगाए है तो वह प्लांट का खर्च निकलना पड़ेगा।
