Type Here to Get Search Results !

भारत की ये Company 10,000 से कम कीमत में लाएगी 3 नए स्मार्टफोन और देगी चीन की company को टक्कर

चीन के साथ भारत के संबंध और भी बिगड़ते चले जा रहे है और चीन ने जो अभी हरकत की है इसकी वजह से पूरे भारत मे गुस्सा है और चीन के माल को बहिष्कार किया जा रहा है। इस माहौल में चीनी company को टक्कर देने के लिए भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स अगले हफ्ते तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। 

भारत की ये Company 10,000 से  कम कीमत में लाएगी 3 नए स्मार्टफोन और देगी चीन की company को टक्कर


 इस कंपनी ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही बजट सेगमेंट में तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिसे प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक लुक के साथ पेश किया जाएगा।और माइक्रोमैक्स ने कहा की हम आंतरिक रूप से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम जल्द ही कुछ बड़ा लाएंगे जो भारतीय बाजार में धूम मचा देगा।

 हालांकि माइक्रोमैक्स ने लंबे समय तक कोई फोन लॉन्च नहीं किया है और अब यह भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान सामने आया है।  लोग चीनी स्मार्टफोन ब्रांड के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, और माइक्रोमैक्स एक संभावित खिलाड़ी है जो इसमें फिट बैठता है। सभी भारतीय लोकल ब्रांड को सपोर्ट करे ऐसी आशा जताई है।

 ये जानकारी ट्वीट के ज़रिए देते हुवे कंपनी ने  ट्वीट्स के साथ हैशटैग #VocalForLocal, #MadebyIndian और #MadeForIndian का भी उपयोग कर रही है, जिसका अर्थ है कि लोग जानते हैं कि कोई चीनी फोन नहीं है। 

 गैजेट 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोमैक्स अगले महीने भारत में लगभग 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।  अगर ऐसा होता है तो आने वाले माइक्रोमैक्स फोन बाजार में मौजूद कई चीनी फोन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं और चीनी स्मार्टफ़ोन को के विकल्प में माइक्रोमेक्स के फोन लोग use करने लगेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.