Type Here to Get Search Results !

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन-भारत विवाद के मामले को लेकर दिया बड़ा बयान

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन-भारत विवाद के मामले को लेकर दिया बड़ा बयान

  • डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने ही भारत-चीन के विवाद में मदयस्था की बात की थी पर दोनों देशों ने मना कर दिया था
  • एक बार फिर इस मामले को सुल्जाने की बात की है

चीन-भारत के विवाद बढ़ते ही जा रहे है। इसलिए इस मामले की नजर पूरी दुनिया के सामने है। तभी UN ने भी कहा कि दोनों देश साथ मिलकर इस विवाद को सुल्जाये पर अभी तक कोई विवाद सुल्जा नही है।

तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा, "हम भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।"  दोनों देश एक गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं।  हम भारत और चीन दोनों से बात कर रहे हैं।  

15 जून की रात को लद्दाख की गैलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई। एक भारतीय सेना के अधिकारी सहित बीस सैनिक शहीद हुवे। रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 43 से अधिक चीनी सैनिक घायल या मारे गए हैं।  तब से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।  भारत ने चीन से लगी सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। वहा चीन भी अपनी सीमा पर हलचल कर रहा है।

ट्रम्प ने पिछले महीने भारत और चीन के बीच मध्यस्थता की पेशकश भी की। उन्होंने कहा कि अगर भारत और चीन राजी होते हैं तो अमेरिका सीमा विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता कर सकता है।  प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह सीमा विवाद से खुश नहीं हैं। हालांकि, भारत और चीन दोनों ने ट्रम्प के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। दोनों ने बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने की बात कही है। पर अभी जानना यह है कि आखिर कब तक ये मामला सुलझता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.