Type Here to Get Search Results !

देश मे 24 घँटे में 15000 के करीब Corona कैस- कुल दर्दी की संख्या 4.40 लाख के पार


देश मे 24 घँटे में 15000 के करीब Corona कैस- कुल दर्दी की संख्या 4.40 लाख के पार

Corona case rise in india

कोरोना के मामले अब लगातार बढ़ रहे है उस बीच देश में कोरोना के मामले 4.40 लाख को पार कर गए हैं। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक अपडेट के अनुसार, देश में कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 4,40,215 हो गई है।  इसमें 14,100 लोग की दुखद मौत हुवी हैं। 248,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं।  जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,014 है।

पिछले 24 घंटों में, कोरोना के 14933 नए मामले सामने आए हैं और 312 लोगों की दुखद मौत हुई है। कोरोना ने महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा परेशान कर रखा है, जिसमें कुल 1,35,796 मरीज हैं, जिनमें से 6,283 की मौत हो चुकी है।अब तक 67,000 से अधिक लोग ठीक होक घर जा चुके हैं।  जबकि 61,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।

दिल्ली में कोरोना रोगियों की कुल संख्या 62,000 को पार कर गई है।  इस बीमारी ने 2,233 लोगों की जान ले ली है और 36,000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 23,820 है।  तमिलनाडु में भी, रोगियों की कुल संख्या 62,000 को पार कर गई है।  जिसमें 794 लोग मारे गए हैं। महाराष्ट्र के मुकाबले अब दिल्ली में कोरोना ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।

गुजरात में कुल मरीजों की संख्या 27,825 है।  जिसमें 1,684 लोग मारे गए हैं। वर्तमान में गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या 6,232 है।  तो उत्तर प्रदेश में रोगियों की कुल संख्या 18,322 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6,152 है।

 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.